रेत से हथिनी उकेर कर दी श्रद्धांजलिदैनिक भास्कर Jun 09, 2020, 05:26 AM ISTभीकमकोर. यहां के जेठमल सुथार ने केरल में गर्भवती हथिनी की हत्या के प्रति रोष जाहिर करते हुए बालू रेत से हथिनी उकेरकर श्रद्धांजलि दी। कारीगर सुथार ने बताया कि केरल में गर्भवती हथिनी को गन्ने के साथ विष्फोटक सामग्री खिलाकर इंसानियत को शर्मसार कर दिया गया है। दो दिन पहले हुई बारिश से मिट्टी भीगी तो उन्होंने हथिनी को याद करने का यह तरीका अपनाया। सुथार के पिता शिक्षक नारायणलाल भी ख्यात चित्रकार थे।
Source: Dainik Bhaskar June 09, 2020 00:00 UTC