शिक्षण के साथ खेतों में हल चलाकर अन्न उगा रहे हैं विनोद - News Summed Up

शिक्षण के साथ खेतों में हल चलाकर अन्न उगा रहे हैं विनोद


जागरण संवाददाता, बाहरी दिल्ली : बवाना स्थित जौंति गांव के किसान विनोद लोगों के लिए मिसाल पेश कर रहे हैं। बतौर शिक्षक विनोद न केवल बच्चों का भविष्य बना रहे हैं, बल्कि एक किसान के तौर पर खेतों में पसीना भी बहा रहे हैं। वह कृषि कानूनों के विरोध में प्रदर्शन का समर्थन नहीं करते।खेती की बारीकियों व जरूरतों को समझने वाले विनोद मानते हैं कि जब सरकार किसान के हित की बात करती है तो लोग इसे समझें।विनोद गांव में अपने दस एकड़ जमीन में पांच भाइयों के साथ मिलकर खेती करते हैं। इसमें घर की महिलाएं भी पूरा सहयोग देती हैं। गेहूं, ज्वार की फसल के अलावा ब्रोकली, मटर, प्याज, गाजर, मूली जैसी सब्जियां उगाते हैं। पशुओं के लिए चारा भी उगाते हैं, क्योंकि उनके घर में दो गाय व दो भैंसे हैं। उनका परिवार दो पीढि़यों से खेती करता आ रहा है। उनके अनुसार मौसमी सब्जियों के साथ ऐसी सब्जियां उगानी चाहिए जिसकी कीमत अच्छी मिल जाए। विनोद ने बताया कि किसानों को बाजार के हिसाब से फसल उगाने चाहिए। मुनाफा के लिए किसानों के लिए जोन तैयार किये जाने चाहिए और हर जोन में अलग- अलग फसल उगाएं।शिक्षण के साथ साथ खेती :बतौर शिक्षक दिल्ली के किसानों की परेशानियों को समझने वाले विनोद केंद्र सरकार के कृषि कानूनों का समर्थन करते हैं। घेवरा स्थित दीनबंधु स्कूल में शिक्षक के तौर पर कार्य करते हुए वह स्कूल से आने के बाद खेतों में जुट जाते हैं। छुट्टी के दिन पूरा समय देते हैं। जरूरत पड़ने पर कामगार भी रखते हैं, लेकिन ऐसी जरूरत कम ही पड़ती है क्योंकि पांच भाइयों के परिवार में सभी लोग मिलकर खेत का काम पूरा कर लेते हैं। परिवार में दस से अधिक सदस्य हैं। खाद के लिए मवेशियों के गोबर से कंपोस्ट खाद बनाते हैं।विनोद कहते हैं दिल्ली के किसानों को ट्रैक्टर खरीदने के लिए हरियाणा और पंजाब जाना पड़ता है। जब यहां किसान खेती करते हैं तो उनके लिए सुविधाएं भी होनी चाहिए। वह कहते हैं कि कृषि के औजार महंगे हो गए हैं और डीजल की कीमतें भी हर दिन बढ़ रही हैं। इसके लिए बैट्री या सोलर ऊर्जा से चलने वाले ट्रैक्टर बाजार में लाने चाहिए।शॉर्ट मे जानें सभी बड़ी खबरें और पायें ई-पेपर,ऑडियो न्यूज़,और अन्य सर्विस, डाउनलोड जागरण ऐप


Source: Dainik Jagran February 24, 2021 15:11 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */