शाह की रैली के लिए बन रही 5 हजार किलो खिचड़ी, 3 लाख दलितों के घरों से मंगाया दाल-चावल - Dainik Bhaskar - News Summed Up

शाह की रैली के लिए बन रही 5 हजार किलो खिचड़ी, 3 लाख दलितों के घरों से मंगाया दाल-चावल - Dainik Bhaskar


देश में 17% दलित वोट, माना जा रहा है कि समरसता खिचड़ी से उन्हीं को साधने की कोशिशखिचड़ी में 300-400 किलो सब्जी, 200 लीटर घी, 100 लीटर तेल डाला गयारामलीला मैदान पर आम लोगों के बीच बांटी जाएगी खिचड़ीDainik Bhaskar Jan 06, 2019, 02:20 PM ISTनई दिल्ली. भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह की रैली के लिए रविवार को दिल्ली के रामलीला मैदान में 5 हजार किलो खिचड़ी पकाई जा रही है। रैली में भाग लेने आए कार्यकर्ताओं के बीच ही खिचड़ी बांटी जाएगी। इसे समरसता खिचड़ी का नाम दिया गया है। पार्टी दुनिया में एक बार में सबसे ज्यादा खिचड़ी बनाकर गिनीज बुक में रिकॉर्ड दर्ज कराना चाहती है।खिचड़ी के लिए 3 लाख दलितों के घरों से दाल चावल मंगाए गए हैं। खिचड़ी में एक हजार किलो दाल-चावल डाले गए हैं। इसमें 300-400 किलो सब्जी, 200 लीटर घी, 100 लीटर तेल डाला गया। खिचड़ी को पकाने के लिए 5000 लीटर पानी डाला गया। इसे 10x10 फीट के बर्तन में पकाया जा रहा है।नागपुर के शेफ तैयार कर रहे खिचड़ीदरअसल, भीम महासंगम विजय संकल्प-2019 रैली के जरिए पार्टी लोकसभा चुनाव से पहले दलितों को साधना चाहती है। खास बात यह है कि खिचड़ी बनाने के लिए करीब तीन लाख एससी परिवारों से दाल-चावल मांगा गया है। इस खिचड़ी को नागपुर के शेफ विष्णु मनोहर तैयार कर रहे हैं। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस खिचड़ी के लिए दिल्ली के सभी 14 जिलों के घरों से तरह-तरह के अनाज जुटाया।दलितों को लुभाने की कोशिशमाना जा रहा है कि भाजपा की यह समरसता खिचड़ी दलितों को लुभाने की कोशिश है। देश में 17% दलित वोट हैं। दलितों की कुल आबादी 20 करोड़ 14 लाख है। 150 से अधिक लोकसभा सीटों पर इनका प्रभाव है। 131 सांसद इसी वर्ग से हैं। इस वर्ग के लिए लोकसभा में 84 सीटें आरक्षित हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में एनडीए को इन में से 46 जबकि कांग्रेस को सिर्फ 7 सीटें मिली थीं।


Source: Dainik Bhaskar January 06, 2019 06:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */