क्या वायरल: शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रहीं औरतों के बीच पैसों के लेन-देन को लेकर झगड़ा हुआक्या सच: वीडियो साल 2019 में यूट्यूब पर अपलोड हुआ था , जबकि शाहीन बाग में प्रदर्शन 2020 में हुआDainik Bhaskar Jan 24, 2020, 04:38 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. सोशल मीडिया पर कुछ औरतों की लड़ाई का वीडियो वायरल हो रहा है। दावा किया जा रहा है कि ये औरतें शाहीन बाग में आपस में भिड़ गईं। यूजर्स द्वारा लड़ाई का कारण पैसा बताया जा रहा है। हालांकि जांच के बाद मामले की सच्चाई का पता चला। शाहीन बाग के नाम से वायरल किया जा रहा वीडियो फर्जी है।दिल्ली स्थित शाहीन बाग में नागरिकता संशोधन कानून को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। प्रदर्शनकारियों पर 500ल रुपए और बिरायानी के लिए जुटने के आरोप भी लगे थे।पैसों के लेन-देन को लेकर हुआ झगड़ावीडियो में सोशल मीडिया यूजर्स दावा कर रहे हैं कि दिल्ली के शाहीन बाग में कुछ औरतें पैसों के विवाद के चलते आपस में लड़ने लगीं।क्या है सच्चाईऔरतों के झगड़े वाला वीडियो कुछ समय पहले भी वायरल हुआ था। जब हमने कीवर्ड्स के माध्यम से वीडियो होस्टिंग एप यूट्यूब पर जांच की तो यह वीडियो साल 2019 का निकला। जबकि शाहीन बाग में प्रदर्शन साल 2020 में हुआ है। इससे पता चलता है कि सोशल मीडिया यूजर्स द्वारा किया जा रहा दावा झूठा है।
Source: Dainik Bhaskar January 24, 2020 08:03 UTC