शार्क ने किया पत्नी पर हमला, पति ने ‘हीरो’ की तरह बचाया - News Summed Up

शार्क ने किया पत्नी पर हमला, पति ने ‘हीरो’ की तरह बचाया


सब जानते हैं कि शार्क समंदर की सबसे तेज शिकारी है। ये अपने तेज धार वाले नुकीले दातों से नावों तक को काटने का दम रखती है। आमतौर पर शार्क, मछलियों और अन्य जीवों को खाती है। लेकिन कई बार इंसान भी इनका शिकार बन जाते हैं। इसलिए इंसान भी इनसे खौफ खाते हैं। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया में एक शख्स पत्नी को बचाने के लिए शार्क से भिड़ गया और एक हीरो की तरह उन्हें बचा लिया! शार्क को मारे बहुत मुक्केरिपोर्ट्स के मुताबिक, 35 वर्षीय शानटेल डॉयल, न्यू साउथ वेल्स में पोर्ट मेकवोरी की शेली बीच पर सर्फिंग कर रही थीं। तभी एक शार्क ने उन पर हमला कर दिया। ऐसे में उनके पति मार्क रैपले ने बहादुरी दिखाई। वो अपने सर्फ बोर्ड से शार्क पर कूद गए और उसे तब तक मुक्के मारते रहे जब तक कि उसने उनकी पत्नी को छोड़ नहीं दिया।शायद वो शार्क का बच्चा थामार्क के जोरदार मुक्कों के कारण शार्क ने पकड़ ढीली कर दी, जिसके बाद वो शानटेल को किनारे तक लेकर गए। फिर उनकी पत्नी को एयर एम्बुलेंस से अस्पताल ले जाया गया। उनके दाहिने पैर में गंभीर घाव आया है। विशेषज्ञों का मानना है कि शानलेट पर शार्क के एक बच्चे ने हमला किया था, जिसकी लंबाई करीब 3 मीटर (10 फीट) होगी।अब ठीक है शानटेल की हालतएम्बुलेंस एनएसडब्ल्यू के इंस्पेक्टर एंड्रयू बेवर्ली ने बताया कि हाल के महीनों में उस तट के नजदीक ये शार्क का तीसरा हमला था। और हां, उन्होंने कहा कि डॉक्टरों के पहुंचने से पहले बीच पर मौजूद लोगों ने शानटेल को फर्स्ट एड दिया, जो तारीफ-ए-काबिल है। बता दें, शानटेल को न्यूकैसल अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी सर्जरी की गई। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।Feature Image: Getty Images/AFP


Source: Navbharat Times August 17, 2020 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */