आसमान से बुजुर्ग शख्स के सिर पर आ गिरी बिल्ली, हो गए बेहोश - News Summed Up

आसमान से बुजुर्ग शख्स के सिर पर आ गिरी बिल्ली, हो गए बेहोश


साल 2020 कितना वीयर्ड और कितना खतरनाक हो सकता है किसी ने सोचा नहीं होगा। पहले कोरोना महामारी, फिर कई फिल्मी सितारों का चले जाने, आम आदमी को दिक्कत, लेबनान धमाका… क्या क्या ही हो रहा है। इसी बीच एक बुजुर्ग के साथ जो हुआ वो भी सोचने पर मजबूर कर देगा कि आखिर ये 2020 चाहता क्या है हमसे? हुआ ये कि एक बुजुर्ग शख्स सड़क पर जा रहे थे, तभी तुरंत आसमान से आकर गिरी बिल्ली सीधे उनके सिर पर… जिसके कारण वो बेहोश ही हो गए।चीन का बताया जा रहा है मामलादरअसल, ये मामला चीन का बताया जा रहा है। ये घटना चीन के हार्बन सिटी की है। होता यूं है कि बुजुर्ग शख्स अपने कुत्ते के साथ टहल रहे थे। इनका नाम Gao Fengua बताया जा रहा है। इसी बीच आसमान से एक बिल्ली सीधे उनके सिर पर आकर गिरती है। वो सीधे जमीन पर गिरते हैं और बेहोश हो जाते हैं।कुत्ता जाकर लड़ता है बिल्ली सेइसके बाद उनका डॉगी गोल्डन रिट्रीवर देखता है कि अचानक से उनके मालिक को क्या हो गया। फिर थोड़ी दूर उसे दिखती है बिल्ली। वो बिल्ली से जाकर लड़के लगता है पर बिल्ली उसे भी दो तीन पंजे मार ही देती है।पूरा वीडियो हो गया कैदइस घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आया है। महज 44 सेकेंड्स में क्या-क्या हो जाता है आप यहां देख सकते हो।


Source: Navbharat Times August 17, 2020 06:56 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */