Hindi NewsLocalRajasthanJodhpurVehicle Thieves Got Excited, In Just 1 Minute, A Motorcycle Parked Outside The Hospital Was Caught In CCTV. शातिर बाइक की चोर: महज 1 मिनट में अस्पताल के बाहर खड़ी मोटरसाइकिल हुई पार, CCTV में कैद हुई वारदातजोधपुर एक दिन पहलेकॉपी लिंकबाइक चुराता शातिर।जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में वाहन चोरों के हौसले बुलंद है। आए दिन जोधपुर में वाहन चोरी की वारदातें सामने आ रही है। चोर इतने शातिर है कि वाहन चुराने में एक मिनट भी नहीं लगाते। नागौरी गेट थाना क्षेत्र में वाहन चोरी की घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस वीडियो में साफ तौर पर देख सकते है कि वाहन चोर कितने कम समय में एक बाइक को आसानी से चुरा कर ले जा रहा है।वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस प्रकार यह शातिर चोर गाड़ी के आसपास मंडरा रहा है। फिर जेब में से चाबी निकालता है और गाड़ी को एक ही बार में चाबी लगा लेता है। इसके बाद वह फिर सड़क की तरफ चला जाता है और इधर उधर देख कर बीच में खड़ी एक दूसरी मोटरसाइकिल को हटाकर इस गाड़ी को पार कर लेता है। इस गाड़ी को चुराने में इस शातिर चोर को महज 1 मिनट लगा और गाड़ी वहां से पार हो गई।मामला दर्जयह घटना आस्था हॉस्पीटल के बाहर की है। अस्पताल के बाहर वाहनों के बीच खड़ी बाइक चोरी होने पर पुलिस में मामला दर्ज किया गया। इस पर पुलिस ने कैमरे खंगाले तो वारदात सामने आई। पुलिस सीसीटीवी के सहारे एक शातिर चोर की तलाश में जुटी है।
Source: Dainik Bhaskar October 10, 2021 11:37 UTC