Covid Vaccination: देश ने 95 करोड़ टीकाकरण के लक्ष्य को किया हासिल, जल्द पूरा करेंगे सौ करोड़ का लक्ष्यकेंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट किया कि भारत ने 95 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक के लक्ष्य को पूरा किया। एक दिन में करीब एक करोड़ वैक्सीन लगाई जा रही है देश में कोरोना टीकाकरण अभियान ने आधी दूरी तय कर ली है।नई दिल्ली, एएनआइ। भारत ने 95 करोड़ कोविड वैक्सीन की खुराक के लक्ष्य को पूरा किया। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने कहा कि आने वाले दिनों में देश 100 करोड़ डोज लगाकर एक नया इतिहास रचेगा। देश में वैक्सीन की जरूरत पूरी हो जाने के बाद हम वैक्सीन को एक्सपोर्ट करेंगे। एक दिन में करीब एक करोड़ वैक्सीन लगाई जा रही है देश में कोरोना टीकाकरण अभियान ने आधी दूरी तय कर ली है। 31 दिसंबर तक सभी वयस्कों के टीकाकरण के लक्ष्य के हिसाब से देखें तो अगले लगभग पौने तीन महीने में बाकी की आधी दूरी तय करनी है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए शनिवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया ने 19 राज्यों के साथ बैठक की।"India completes administration of 95 crore #COVID19 vaccine doses," tweets Union Health Minister Mansukh Mandaviya pic.twitter.com/jR2NKz388f — ANI (@ANI) October 10, 2021राज्यों को औसतन प्रतिदिन 1.14 करोड़ डोज लगानी होंगीदेश में 18 साल से अधिक उम्र के लोगों की आबादी लगभग 94 करोड़ है। प्रति व्यस्क दो डोज के हिसाब से सभी व्यस्क लोगों के टीकाकरण के लिए 188 करोड़ डोज लगाने की जरूरत है। लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्यों को औसतन प्रतिदिन 1.14 करोड़ डोज लगानी होंगी। स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि राज्य सरकारें जितनी डोज लगाना चाहें, उन्हें उतनी डोज उपलब्ध करा दी जाएंगी। हालांकि, डोज की उपलब्धता के बावजूद राज्यों में टीकाकरण की रफ्तार नहीं बढ़ पा रही है। देश अभी तक लगभग 72 फीसद वयस्क आबादी एक डोज लगी है और लगभग 25 फीसद वयस्क लोगों को दोनों डोज।कोरोना की रफ्तार में आई कमीदेश में तेज टीकाकरण के कारण कोरोना की रफ्तार पर धीरे-धीरे ब्रेक लग रही है। धीमी होती रफ्तार के बीच देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 18,166 नए मामले सामने आए। ये संख्या पिछले 214 दिनों में सबसे कम है। बीते 24 घंटे में देश में इस महामारी के चलते 214 लोगों की मौत हो गई। इस दौरान 23,624 लोग महामारी को हराकर ठीक भी हुए, जिसके बाद कोरोना से अब तक ठीक होने वालों की संख्या देश में 3,32,71,915 हो गई है।
Source: Dainik Jagran October 10, 2021 10:58 UTC