शातिर चोर गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार - News Summed Up

शातिर चोर गिरोह का खुलासा, छह गिरफ्तार


प्रयागराज (ब्यूरो)। अपर पुलिस अधीक्षक अपराध आशुतोष मिश्रा ने बताया कि पकड़े गए गिरोह के सदस्यों में जिले के बारा थाना क्षेत्र में स्थित छीड़ी बाजार निवासी सर्वेश मिश्रा उर्फ पप्पू हालपता मामा भांजा तालाब नैनी, नवाबगंज थाना क्षेत्र के कौडि़हार दगवा गांव निवासी शशांक कुशवाहा, घूरपुर थाना क्षेत्र के चम्पतपुर गांव निवासी धमेन्द्र सोनी, नैनी कोतवाली क्षेत्र के भडऱा उमरगंज गांव निवासी अजय कुमार, चक गरीबदास मामा भांजा तालाब निवासी राधेश्याम पाल और पड़ोसी वीरेन्द्र सोनकर है। मुखबिर की सूचना पर गुरूवार को मुण्डेरा मण्डी के पास से गिरफ्तार किया गया।मुण्डेरा एरिया में सक्रिय चोरों के गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार किये गये हैं। उनके कब्जे से चोरी के सामान भी बरामद किये गए। पकड़े गए सभी पूर्व में भी घटनाओं को अंजाम दे चुके हैं।तारकेश्वर राय, धूमनगंज थाना प्रभारी


Source: Dainik Jagran October 22, 2021 06:46 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */