PM माेदी ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगने पर राष्ट्र को किया संबोधित, मास्क पहनने की अपील कहा जब तक युद्ध समाप्त न हो हथियार न डालें - News Summed Up

PM माेदी ने 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन लगने पर राष्ट्र को किया संबोधित, मास्क पहनने की अपील कहा जब तक युद्ध समाप्त न हो हथियार न डालें


नई दिल्ली (एएनआई)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को सुबह 10 बजे राष्ट्र को संबोधित किया। राष्ट्र के नाम संबोधन के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि 21 अक्टूबर को, भारत ने 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य को पूरा किया। यह उपलब्धि देश के प्रत्येक व्यक्ति की है। मैं इस उपलब्धि के लिए प्रत्येक नागरिक को बधाई देता हूं।यह इतिहास का एक नया अध्यायप्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 100 करोड़ टीकाकरण का निशान सिर्फ एक संख्या नहीं है... यह इतिहास का एक नया अध्याय है, एक वसीयतनामा है कि भारत एक कठिन लक्ष्य को सफलतापूर्वक प्राप्त कर सकता है। यह दर्शाता है कि देश अपने लक्ष्यों की पूर्ति के लिए कड़ी मेहनत करता है।टीकाकरण को लेकर आशंकाएं थींपीएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि हमारे टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर आशंकाएं थीं। भारत के बारे में यह भी कहा जा रहा था कि यहां अनुशासन कैसे काम करेगा लेकिन भारत का टीका अभियान 'सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास' का जीता जागता उदाहरण है।सभी के साथ समान व्यवहार कियाप्रधानमंत्री ने अपने संबोेधन में यह भी कहा कि हमने सुनिश्चित किया कि वीआईपी संस्कृति हमारे टीकाकरण कार्यक्रम पर हावी न हो और सभी के साथ समान व्यवहार किया जाए। हमें इस बात पर गर्व होना चाहिए कि भारत का संपूर्ण टीकाकरण कार्यक्रम विज्ञान और वैज्ञानिकों पर आधारित रहा हैWe ensured that VIP culture does not overshadow our vaccination program and everyone is treated equally: PM Modi on India achieving 100-crore vaccination mark pic.twitter.com/IBtSVGr9T0 — ANI (@ANI) October 22, 2021विश्व के कई नेताओं ने भारत को बधाई दीभारत ने गुरुवार सुबह 100 करोड़ कोविड-19 वैक्सीन खुराक देने का मील का पत्थर हासिल किया। इस उपलब्धि पर विश्व के कई नेताओं ने भारत को बधाई दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरुवार को काेविड-19 वैक्सीन निर्माताओं, स्वास्थ्य कर्मियों और टीकाकरण अभियान में शामिल अन्य सभी के प्रति आभार व्यक्त किया था।


Source: Dainik Jagran October 22, 2021 05:01 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */