शराब घोटाला: केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई के खिलाफ आज दिल्ली HC में सुनवाई, CBI ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती - News Summed Up

शराब घोटाला: केजरीवाल-सिसोदिया की रिहाई के खिलाफ आज दिल्ली HC में सुनवाई, CBI ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को दी चुनौती


जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। आबकारी घोटाला से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया समेत सभी 23 आरोपियों को आरोप मुक्त करने के ट्रायल कोर्ट के निर्णय को चुनौती देने वाली केंद्रीय जांच एजेंसी की याचिका पर सोमवार को दिल्ली हाई कोर्ट में सुनवाई होगी।सीबीआई ने ट्रायल कोर्ट के आदेश को रद करने की मांग की है। अपील पर न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा की पीठ सुनवाई करेगी। 27 फरवरी के आदेश को बताया गलत सीबीआई ने कहा है कि 27 फरवरी को पास किया गया आदेश स्पष्ट तौर पर गैर-कानूनी, गलत है। अधिवक्ता मनु मिश्रा व अधिवक्ता गरिमा सक्सेना के माध्यम से दायर अपील में जांच एजेंसी ने कहा कि मामले की जांच करने वाले सीबीआई अधिकारी के खिलाफ विभाग कार्रवाई कर आदेश चौंकाने वाला है।


Source: Dainik Jagran March 09, 2026 14:50 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */