टी20 विश्व कप का खिताब जीतने के बाद अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम पहुंचे संजू सैमसन अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारतीय टीम ने टी20 विश्व कप 2026 का खिताब जीता। फाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 96 रनों की जीत हासिल की। 5 मैचों में 321 रन बनाने वाले संजू सैमसन प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुने गए। संजू फाइनल के अगले ही दिन अपने होमटाउन तिरुवनंतपुरम पहुंच गए हैं। केरल के मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
Source: Navbharat Times March 09, 2026 14:47 UTC