एक महिला ने पति की कथित प्रताड़ना से तंग आकर अपने दो बेटों को जहर देने के बाद खुद भी विषैला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली. अधिकारी ने बताया कि महिला एक निजी स्कूल में शिक्षिका थी. जहर से उसके आठ साल के बेटे की मौत हो गयी जबकि 10 वर्षीय बेटा जीवित है. अधिकारी ने बताया कि उपचार के दौरान मंगलवार को महिला ने दम तोड़ दिया और बुधवार को उसके छोटे बेटे की भी मौत हो गयी. पुलिस अधिकारी ने बताया कि आत्महत्या की घटना के बाद महिला के पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (आत्महत्या के लिये उकसाने) के तहत मामला दर्ज किया गया.
Source: NDTV July 18, 2019 04:30 UTC