व्हिप को निष्प्रभावी करने वाले न्यायालय के फैसले ने खराब न्यायिक मिसाल पेश की: कांग्रेस - News Summed Up

व्हिप को निष्प्रभावी करने वाले न्यायालय के फैसले ने खराब न्यायिक मिसाल पेश की: कांग्रेस


कांग्रेस ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक के सियासी संकट पर उच्चतम न्यायालय के फैसले ने व्हिप को अमान्य करार दे दिया है और उन विधायकों को पूर्ण संरक्षण दे दिया है जिन्होंने जनादेश के साथ विश्वासघात किया. उसने कहा कि उच्चतम न्यायालय के इस फैसले ने बेहद खराब न्यायिक मिसाल पेश की है. उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि कर्नाटक में कांग्रेस-जद(एस) के 15 असंतुष्ट विधायकों को राज्य विधानसभा के मौजूदा सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए बाध्य ना किया जाए और उन्हें इसमें भाग लेने या ना लेने का विकल्प दिया जाए. उन्होंने उच्चतम न्यायालय से उत्तराखंड में सरकार बनाने के लिए भाजपा की अवैध कोशिश को निष्प्रभावी करने के लिए मई 2016 को दिए अपने आदेश को याद करने का अनुरोध किया. इसके साथ ही न्यायालय ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के फैसले को उसके समक्ष पेश किया जाये.


Source: NDTV July 17, 2019 09:45 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */