Salman Khan के लिए दिव्यांग फीमेल फैन ने पैर से बना दी पेंटिंग, देखें वीडियो - News Summed Up

Salman Khan के लिए दिव्यांग फीमेल फैन ने पैर से बना दी पेंटिंग, देखें वीडियो


Salman Khan के लिए दिव्यांग फीमेल फैन ने पैर से बना दी पेंटिंग, देखें वीडियोनई दिल्ली, जेएनएन। बॉलीवुड एक्टर सलमान खान के लिए लोगों की दीवानगी किसी से छुपी नहीं है। हर कोई जानता है कि भाईजान की एक झलक पाने के लिए लोग पागल रहते हैं। सलमान भी अपने फैंस का पूरा ख्याल रखते हैं और जब, जहां, जैसे मौका मिलता है उनसे मिलने पहुंच जाते हैं।बीते दिनों सलमान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वो एक फैन के साथ अपनी ही फिल्म का गाना गाते नजर आ रहे थे। अब सलमान खान ने अपनी एक और खास फीमेल फैन का वीडियो शेयर किया है। भाईजान का ये वीडियो काफी खास है। खास इसिलए है क्योंकि वीडियो में जो लड़की नजर आ रही है वो दिव्यांग है। दिव्यांग होने के बावजूद वो लड़की इतनी टैलेंटेड है कि पैर से सलमान की पेंटिंग बना रही है। जो काम अच्छे-अच्छे लोग हाथों से नहीं कर पाते वो काम वो लड़की अपने पैरों से कर रही है।लड़की का ये टैलेंट देख सलमान ने उसकी काफी तारीफ की है। वीडियो शेयर करते हुए सलमान ने लिखा, भगवान तुम्हारी रक्षा करे! ढेर सारा प्यार। सलमान की इस फैन ने भाईजान की इतनी जबरदस्त पेंटिंग बनाई है कि एक आप भी इसकी तारीफ किए बिना नहीं रुक पाएंगे। इस वीडियो में एक और खास बात है, वो ये कि जब फैन पेंटिंग बना रही है उस वक्त बैकग्राउंड में सलमान का ही सॉन्ग 'तेरी चुनरिया दिल ले गई' चल रहा है।Posted By: Nazneen Ahmed


Source: Dainik Jagran July 17, 2019 09:40 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */