फेसबुक, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप यूजर्स को लॉगिन करने, पोस्ट शेयर करने और डाउनलोड करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. आकाश विजयवर्गीय से PM भले हों नाराज, लेकिन BJP की अनुशासन समिति को अभी भी है शिकायत का इंतजारलोगों की शिकायतों को देखते हुए फेसबुक के प्रवक्ता का कहना है कि हमें जानकारी मिल रही है कि बड़ी संख्या में लोगों को तस्वीरें अपलोड करने, भेजने में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. यूजर्स को हो रही परेशानी के लिए हमें खेद है. यूजर्स को सबसे ज्यादा समस्या फाइल डाउनलोड करने में हो रही है वहीं फाइल भेजने में परेशानी की शिकायतें कम देखने को मिल रही हैं. एक यूजर ने लिखा कि व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम और फेसबुक डाउन हैं, एक अजीब सी शांति मिल रही है साथ कुछ चिंता भी हो रही है.
Source: NDTV July 03, 2019 17:31 UTC