भाजपा नेता कैलाश विजयवर्गीय के बेटे आकाश विजयवर्गीय को लेकर पीएम मोदी ने भले ही नाराजगी जताई हो और कार्रवाई करने को कहा हो, लेकिन अनुशासन समिति के सामने मामला ही नहीं पहुंचा है. नोटिस का जवाब मिलने पर भाजपा की अनुशासन समिति ऐसे मामलों की सुनवाई करती है। गौरतलब है कि बल्ला कांड की पृष्ठभूमि में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को भाजपा के संसदीय दल की बैठक में पार्टी नेताओं को कड़े शब्दों में नसीहत दी थी. गंजी कम्पाउंड क्षेत्र के एक जर्जर मकान को ढहाने की मुहिम के विरोध के दौरान बुधवार को विवाद खड़ा हो गया था. आकाश, भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय के बेटे हैं. (इनपुट-भाषा)Video: कैलाश विजयवर्गीय के बेटे के मामले में PM मोदी नाराज: सूत्र
Source: NDTV July 03, 2019 17:18 UTC