जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति, EOW ने जारी किया वारंट - News Summed Up

जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति, EOW ने जारी किया वारंट


जल्द गिरफ्तार हो सकते हैं माखनलाल विवि के पूर्व कुलपति, EOW ने जारी किया वारंटमाखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय के पूर्व कुलपति प्रो. बृजकिशोर कुठियाला के खिलाफ बुधवार को अदालत ने गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया है। अदालत ने आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (EOW) को कुठियाला को 13 जुलाई तक गिरफ्तार कर पेश करने के आदेश किए हैं।प्रो. कुठियाला के खिलाफ EOW में विश्वविद्यालय में आर्थिक अनियमितताओं और नियुक्तियों में गड़बड़ी के प्रकरण दर्ज हैं। उनकी तलाश के लिए EOW ने भोपाल स्थित उनके कार्यालय, आवास व दिल्ली, चंडीगढ़, हरियाणा के पंचकुला के ठिकानों पर कार्रवाई की, लेकिन वह नहीं मिले।EOW ने संजीव पांडे की विशेष अदालत में दस्तावेजों के माध्यम से बताया कि लगातार तलाश के बाद भी कुठियाला नहीं मिल रहे हैं। जानबूझकर वह कार्रवाई की अवहेलना कर रहे हैं, इसलिए उनकी गिरफ्तारी की अनुमति दी जाए। अदालत ने ईओडब्ल्यू के आवेदन पर कुठियाला की गिरफ्तारी का वारंट जारी किया और 13 जुलाई तक पेश करने के आदेश दिए।Posted By: Dhyanendra Singh


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 17:15 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */