Facebook, WhatsApp down: दुनियाभर में ठप पड़ी फेसबुक और वाट्सएप की सेवा - News Summed Up

Facebook, WhatsApp down: दुनियाभर में ठप पड़ी फेसबुक और वाट्सएप की सेवा


Facebook, WhatsApp down: दुनियाभर में ठप पड़ी फेसबुक और वाट्सएप की सेवाभारत समेत दुनियाभर में लोग बुधवार शाम उस समय ठिठक गए, जब अचानक फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं अटकने लगीं। अपना अनुभव साझा करने के लिए लोगों ने ट्विटर का सहारा लिया।ट्विटर पर कई लोगों ने इस परेशानी पर चुटकी भी ली। जिस तरह से सभी लोग ट्विटर पर अपने विचार रखने जुटे, उसे देखकर एक यूजर ने लिखा, 'सोशल मीडिया का ब्रेकडाउन होना ही दुनिया को एक करने का तरीका है।' बुधवार को फेसबुक, वाट्सएप और इंस्टाग्राम की सेवाएं पूरी तरह बंद नहीं हुई थीं, बल्कि उनके कुछ फीचर में दिक्कत आ रही थी।भारत में लोगों को वाट्सएप पर फोटो भेजने में मुश्किल का सामना करना पड़ा। केवल टेक्स्ट मैसेज का आदान-प्रदान हो रहा था। इंस्टाग्राम पर भी लोगों ने फोटो अपलोड करने में परेशानी का सामना किया। उल्लेखनीय है कि वाट्सएप और इंस्टाग्राम भी फेसबुक के ही अधीन हैं।Posted By: Sanjeev Tiwari


Source: Dainik Jagran July 03, 2019 17:09 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */