Hindi NewsLocalChandigarhDense Fog Will Prevail Till December 31, Cold Winds Will MoveAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवेदर अपडेट: 31 दिसंबर तक घना कोहरा छाएगा, चलेंगी सर्द हवाएंचंडीगढ़ 12 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोमौसम में अाए बदलाव के बाद दिन का तापमान 6 डिग्री गिरा, पहाड़ों पर बर्फबारी, मैदान में बढ़ी ठंडवेस्टर्न डिस्टरबेंस के चलते मौसम में आए बदलाव के बाद दिन का तापमान 6 डिग्री गिर गया है। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ों पर हुई बर्फबारी के बाद मैदानों में नमी बढ़ेगी और घना कोहरा छाने के आसार हैं। साथ ही सर्द हवाएं चलेंगी। मौसम विभाग के कार्यकारी निदेशक शिवेंदर सिंह ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस निकल चुका है।अगले तीन से चार दिन आसमान साफ रहने के आसार हैं। बीच-बीच में बादल छा सकते हैं। सोमवार को दिन का अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री दर्ज किया गया, जो सामान्य से 6 डिग्री कम रहा। शनिवार रात का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री दर्ज किया गया।शीत लहर चलने से तापमान दो डिग्री गिरने की संभावना...मौसम विभाग के कार्यकारी निदेशक ने कहा कि रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। फिलहाल पारा चार डिग्री चल रहा है। इसके दो डिग्री तक रहने की संभावना है। दिन में शीतलहर चलने से दिन के तापमान में भी गिरावट आएगी।रात को बारिश के बाद सोमवार को एयर पॉल्यूशन हुआ कमचंडीगढ़ में रविवार रात को हुई बारिश के बाद सोमवार को चंडीगढ़ में एयर पाॅल्यूशन भी कम हुआ। रविवार शाम तक जहां एयर क्वालिटी इंडेक्स 155 पॉइंट था, वहीं सोमवार शाम तक ये इंडेक्स 105 तक पहुंच गया। ये माॅडरेट कैटेगरी ही है, लेकिन जो बढ़ोतरी पॉल्यूशन में पिछले तीन-चार दिनोें से हो रही थी, उसमें कमी आई है।अभी इस हफ्ते अगर और बारिश होती है तो इंडेक्स में और सुधार होगा। अब चंडीगढ़ में एयर क्वालिटी मॉनिटरिंग के लिए तेजी से काम हो सके, इसके लिए दो और रीयल टाइम बेस्ड मॉनिटरिंग स्टेशन लगाने के लिए वर्क ऑर्डर भी प्रशासन की तरफ से जारी कर दिया गया है। अभी सेक्टर-25 में पीयू के साउथ कैंपस में एक इस तरह का सेंटर है। अब सेक्टर-26 के एरिया और इंडस्ट्रियल एरिया में इस तरह के सेंटर लग जाएंगे।आगे ऐसा रहेगा मौसममंगलवार: आमतौर पर मौसम साफ रहेगा। बीच-बीच में आंशिक बादल छा सकते हैं। सुबह-शाम के वक्त कोहरा छा सकता है। दिन का अधिकतम तापमान 16 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है।बुधवार: आंशिक बादल छा सकते हैं। काेहरा भी छाने की संभावना है। दिन का अधिकतम तापमान 17 और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री रह सकता है।वीरवार: बादल छाने के आसार हैं। हालांकि बारिश की संभावना नहीं है। दिन का अधिकतम तापमान 18 और न्यूनतम तापमान 6 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:33 UTC