Hindi NewsLocalBiharMuzaffarpurMason's Suspect In Suspicious Condition, Fear Of MurderAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपहादसा: संदिग्ध स्थिति में राजमिस्त्री की माैत, हत्या की आशंकामुजफ्फरपुर 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकभरथुआ पंचायत के भरथुआ गोट गांव निवासी राजमिस्त्री 35 वर्षीय उपेंद्र राम की संदिग्ध स्थिति में रविवार की रात माैत हाे गई। सोमवार की अलस्सुबह उसका शव मवि भरथुआ टोला के समीप मिला। स्थानीय लाेगाें ने हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी।बताया गया कि उपेन्द्र राजमिस्त्री के साथ लेबर का भी काम करता था। रविवार को मजदूरी करने गांव में कहीं गया हुआ था। थानाध्यक्ष राजेश कुमार ने बताया कि यह संदिग्ध मौत है। थाने पर किसी के विरुद्ध या कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
Source: Dainik Bhaskar December 29, 2020 00:33 UTC