आजीविका : वृषभ राशि वालों के लिए आज का दिन व्यापार में मानसिक तनाव को बढ़ाने वाला साबित होगा। व्यापार में किसी ग्राहक/पार्टी के द्वारा माल वापसी किए जाने के कारण अधिक बहसबाजी से विवाद बढ़ता हुआ दिखेगा, जिसके कारण मानसिक तनाव हो सकता है। साझेदारी वाले कामों में आपसी मतभेद होने से काम प्रभावित होता दिखेगा। नौकरी पेशा वर्ग में कार्यक्षेत्र पर किसी महिला से विवाद हो सकता है। शांत रहकर समझदारी से विवाद/समस्या को सुलझाएं।पारिवारिक जीवन : पति-पत्नी पर संदेह करने के कारण ग्रह कलेश की स्थिति को देखा जा सकता है।आज आपकी सेहत : सर्दी/जुकाम की समस्या देखी जा सकती है। ठंड से बचें।सुझाव : पारिवारिक झगड़े की स्थिति को संभालने का प्रयास करें। शांत रहकर मिल बैठकर एक दूसरे को समझने का प्रयास करें।ऐस्ट्रॉलजर अमित सोनीaks@hotmail.co.in
Source: Navbharat Times December 28, 2020 00:56 UTC