भारतीय आयुर्विज्ञान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार 27 दिसम्बर तक कुल 16,88,18,054 नमूनों की कोविड-19 संबंधी जांच की गई, जिनमें से 7,15,397 नमूनों की जांच रविवार को की गई. Coronavirus UpdatesDec 29, 2020 00:03 (IST) उत्तर प्रदेश में कोविड-19 से 16 और लोगों की मौत, 945 नए मरीजन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमित 16 और लोगों की मौत हो गई तथा 945 नए मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई. Dec 28, 2020 22:28 (IST) गोवा में कोविड-19 के 105 नए मामले, तीन मरीजों की मौतन्यूज एजेंसी भाषा के अनुसार, गोवा में सोमवार को कोविड-19 के 105 नए मामले सामने आए, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 50,772 तक पहुंच गई. उन्होंने बताया कि संक्रमण से तीन और मरीजों की मौत होने से मरने वालों की संख्या 734 तक पहुंच गई. Dec 28, 2020 12:50 (IST) अरुणाचल प्रदेश में कोविड-19 के दो नए मामलेन्यूज एजेंसी भाषा के मुताबिक, अरुणाचल प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के दो नए मामले सामने आने के बाद राज्य में संक्रमण के मामले बढ़कर 16,689 हो गए.
Source: NDTV December 28, 2020 00:35 UTC