Hindi NewsTech autoVivo Y53s Launched In India: Know Price, Specificationsवीवो Y53s फोन लॉन्च: फोन में फोटोग्राफी के लिए 64MP का कैमरा मिलेगा, 5,000mAh की दमदार बैटरी से होगा लैसनई दिल्ली 17 घंटे पहलेकॉपी लिंकवीवो Y53s स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो गया है। स्मार्टफोन का 5G वैरिएंट जून में चीन में लॉन्च किया गया था। भारत में फोन का 4G वर्जन लाया गया है, जिसके प्रोसेसर और कैमरा कॉन्फिगरेशन समेत कई फीचर्स में बदलाव है।स्मार्टफोन 20,000 रुपए से कम कीमत पर लाया गया है। इसका सीधा मुकाबला रियलमी 8 प्रो(17,999 रुपए), रेडमी नोट 10 प्रो मैक्स(19,999 रुपए), Mi10i(21,999) जैसे फोन्स के साथ है।वीवो Y53s की भारत में कीमतवीवो Y53s स्मार्टफोन को 8GB रैम + 128GB स्टोरेज वाले एक ही वैरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 19,490 रुपए रखी गई है। स्मार्टफोन दो कलर ऑप्शन- फैंटास्टिक रेनबो और डीप सी ब्लू में मिलेगा। वीवो Y53s को ऑनलाइन शॉपिंग वेबसाइट अमेजन और देश के अन्य रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।वीवो Y53s के स्पेसिफिकेशंस
Source: Dainik Bhaskar August 09, 2021 09:11 UTC