नागलोक के 5 रास्ते, जिन पर जाना बेहद खतरनाक - News Summed Up

नागलोक के 5 रास्ते, जिन पर जाना बेहद खतरनाक


4 /6 छत्तीसगढ़ में पहाड़ से जाता है नागलोक का रास्ताछत्तीसगढ़ के जशपुर क्षेत्र में भी नागलोक का रास्ता बताया गया है। इस जगह को तपकरा के नाम से भी जाना जाता है। बताया जाता है कि इस जगह पर सांपों की सबसे ज्यादा प्रजातियां पाई जाती हैं। तपकरा का इलाका काफी रहस्यमयी माना जाता है और बताया जाता है कि यहां स्थित पहाड़ पर एक गुफा है, जिसे कोतेबिरा कपाट या पाताल द्वार कहा जाता है। जो भी इस गुफा में गया है, वो आज तक लौटकर नहीं आया है इसलिए इस गुफा को एक बड़े से चट्टान की मदद से बंद करके रखा है। तपकरा क्षेत्र में एक शिवजी का मंदिर है, बताया जाता है कि इस मंदिर की पूजा रावण की बहन शूर्पणखा करती थी और वनवास के दौरान भगवान राम और माता सीता ने इस मंदिर की आराधना की थी। इस गुफा का महाभारत काल से भी कनेक्शन है। बताया जाता है कि जब दुर्योधन ने भीम को जहरीली खीर खिला दी थी तब भीम मरणासन्न अवस्था में बहते हुए इव नदी में आ गए, जहां नाग कन्याओं की नजर भीम पर पहुंची। नाग कन्या भीम को लेकर इसी रास्ते से नागलोक ले गईं। जहां उनका इलाज करके वापस भेज दिया। तब से किसी भी इंसान का नागलोक में प्रवेश वर्जित कर दिया।नाग पंचमी पर ऐसे कराएं कालसर्प दोष पूजा, मिलेगा विशेष लाभ


Source: Navbharat Times August 09, 2021 09:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */