5 मई 2019 को वर्ल्ड लाफ्टर डे (विश्व हास्य दिवस) पूरे 21 साल का हो गया। 1998 में पहली बार इसे शुरू करने का श्रेय डॉ. मदन कटारिया को जाता है। मुंबई में रहने वाले वैश्विक हास्य योग आंदोलन के प्रणेता डॉ. कटारिया चाहते हैं कि दुनिया का हर इंसान खूब हंसे। आज भारत समेत दुनिया के 108 देशों में लाफ्टर क्लब खुल चुके हैं। 25 हजार से ज्यादा स्टूडेंट्स के गुरु डॉ. कटारिया खूब हंसे और हमें भी हंसाया। हमने पूछा कि देश में चुनावी माहौल गर्म है, किसी नेता को हंसाना चाहते हों तो वह कौन होगा? कटारिया बोले, ‘‘अभी के माहौल को देखते हुए कहूं तो एक बार मोदीजी के साथ खूब हंसी-ठहाके लगाने की इच्छा है। मैंने देखा है कि हमारे पीएम योग तो अच्छा करते हैं, लेकिन खुलकर नहीं हंसते तो मुझे लगता है कि एक बार उनका परिचय हास्य योग की शक्ति से कराना चाहिए।’’ पेश हैं कमलेश माहेश्वरी से उनकी बातचीत के प्रमुख अंशदिल का डॉक्टर, एक लाफ्टर गुरु कैसे बन गया?
Source: Dainik Bhaskar May 04, 2019 14:08 UTC