प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित बायोपिक फिल्म 'पीएम नरेंद्र मोदी' के हीरो और बीजेपी समर्थक विवेक ओबेरॉय ने शनिवार को दिल्ली के इंडिया गेट पर बीजेपी के कैंपेन 'सातों सीटें मोदी को' में शिरकत की. सातों सीटें मोदी को कैंपेन में शामिल हुए विवेक ओबेरॉय ने पीएम मोदी की खूब तारीफें कीं और उन्होंने दावा किया की पीएम मोदी की जीत निश्चित है. बता दें कि इंडिया गेट से भारतीय जनता पार्टी की तरफ से 'दिल्ली की सातों सीटे मोदी को' कैंपेन का शुभारंभ किया गया. पीएम मोदी की जीत निश्चित है, वो पीएम हैं और रहेंगे. बता दें कि पीएम मोदी और अमित शाह अकसर राहुल गांधी को शहजादा कहते रहे हैं, इसलिए विवेक के इस बयान को राहुल गांधी से जोड़ कर देखा जा रहा है.
Source: NDTV May 05, 2019 02:15 UTC