Dainik Bhaskar May 05, 2019, 07:36 AM ISTहेलिकॉप्टर शॉट को एक और बल्ला मिल गयास्पिनरों को कोई भी हार्दिक से बेहतर नहीं खेल सकाखेल डेस्क. आईपीएल में जब हर किसी की नजरें बड़े शॉट लगाने वाले बल्लेबाजों पर टिकी होती है। मगर जब हार्दिक पांडया बल्लेबाजी कर रहे होते हैं तो मैं अपने काम रोक देता हूं। आप ऐसा ही अन्य बल्लेबाजों के लिए भी कह सकते हैं। खासकर आंद्रे रसेल के लिए जो कोलकाता के लिए ऐसी ही भूमिका निभाते हैं। रसेल शॉट लगाते वक्त अपने शरीर को झोंक देते हैं। वह जब भी छक्का लगाते हैं तो लगता है जैसे उनका बल्ला कुल्हाड़ी बन गया है। हार्दिक उनसे अधिक पतले हैं और आकर्षक शॉट खेलते नजर आ रहे हैं।ऐसा लग रहा है कि जैसे हेलिकॉप्टर शॉट को एक और बल्ला मिल गया है। हार्दिक इस हेलिकॉप्टर शॉट को मिड विकेट पर खेलने की क्षमता रखते हैं। वह ऐसे दुर्लभ खिलाड़ी हैं जिनके पास क्रिकेट की अपनी किताब है, लेकिन उन्हें मिली सफलता उनके चुने हुए विकल्पों पर निर्भर करेगी। बेशक अन्य बल्लेबाजों की तरह ही वे भी लेग साइड पर अधिक शॉट लगाना पसंद करते हैं। मगर प्वाइंट पर खेले गए उनके शॉट भी बेहद शानदार होते हैं। इस बात में भी कोई संदेह नहीं है कि इस सीजन में स्पिनरों को कोई भी हार्दिक से बेहतर नहीं खेल सका है।
Source: Dainik Bhaskar May 05, 2019 02:03 UTC