कांग्रेस ने कहा- करगिल युद्ध में शामिल सनाउल्लाह को घुसपैठिया करार दिया गया, वहीं पाकिस्तानी पायलट के बेटे को पद्मश्रीकांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह बोले- अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने से खुश हूं, मैंने उनकी नागरिकता के लिए सिफारिश की थीDainik Bhaskar Jan 27, 2020, 10:21 AM ISTनई दिल्ली. — Jaiveer Shergill (@JaiveerShergill) January 26, 2020शेरगिल ने ट्वीट में 3 सवाल किए, “पहला, क्यों सनाउल्लाह जैसे भारतीय सेना के अफसर को एनआरसी के द्वारा विदेशी घोषित किया जाता हैं वहीं, एक पाकिस्तानी पायलट के बेटे को पद्मश्री दिया जा रहा है? दूसरा, क्या पद्मश्री के लिए समाज में योगदान जरूरी है या सरकार का गुणगान? तीसरा, क्या पद्मश्री के लिए नया मानदंड है कि करो सरकार की चमचागिरी, मिलेगा तुमको पद्मश्री?”दिग्विजय ने अदनान को पद्मश्री दिए जाने पर खुशी जाहिर कीवहीं, कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने सरकार के इस फैसले का स्वागत किया। दिग्विजय ने ट्वीट किया, “पद्मश्री से सम्मानित सभी हस्तियों को बधाई। मैं सिंगर और संगीतकार अदनान सामी को पद्मश्री दिए जाने से बहुत खुश हूं। मैंने सरकार से उन्हें भारतीय नागरिकता दिए जाने की सिफारिश की थी और मोदी सरकार ने उन्हें यह प्रदान की। सरकार को किसी भी व्यक्ति को बिना धार्मिक पक्षपात के नागरिकता देने का अधिकार है। फिर सीएए क्यों? सिर्फ भारतीय राजनीति का ध्रुवीकरण करने के लिए। अगर पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के उत्पीड़ित मुस्लिम समुदाय भारतीय नागरिकता की मांग करते हैं, तब मोदी सरकार क्या करेगी?”
Source: Dainik Bhaskar January 27, 2020 02:37 UTC