हैदराबाद में नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ प्रदर्शन से पहले भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर आजाद को पुलिस दिल्ली वापस भेज रही है. इसके साथ ही उन्होंने दावा किया है कि उन्हें गिरफ्तार करने से पहले उनके समर्थकों पर लाठियां भी बरसाई गईं. उन्हें दिल्ली के दरियागंज इलाके में पिछले महीने नागरिकता कानून के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान लोगों को भड़काने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. दिल्ली के दरियागंज में पुलिस द्वारा लगाई गई निषेधाज्ञा का उल्लंघन करते हुए नागरिकता कानून के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन की अगुवाई करने के बाद से चंद्रशेखर आजाद ऐसे प्रदर्शनों का एक प्रमुख चेहरा बन चुके हैं. चंद्रशेखर ने कहा, 'यह बोलकर कि यह कानून लोगों को नागरिकता देने के लिए है न कि छीनने के लिए, सरकार झूठ बोलने के अलावा कुछ नहीं कर रही है.
Source: NDTV January 27, 2020 02:26 UTC