विप्रो / चेयरमैन के तौर पर प्रेमजी की आखिरी एजीएम, कहा- ग्राहकों की जरूरतों के 4 स्तंभों पर है फोकस - News Summed Up

विप्रो / चेयरमैन के तौर पर प्रेमजी की आखिरी एजीएम, कहा- ग्राहकों की जरूरतों के 4 स्तंभों पर है फोकस


Dainik Bhaskar Jul 17, 2019, 10:26 AM ISTबेंगलुरु. आईटी कंपनी विप्रो की एजीएम की एजीएम मंगलवार को हुई। बतौर चेयरमैन अजीम प्रेमजी (74) की ये आखिरी एजीएम थी। उन्होंने कहा कि तेजी से बदलाव के दौर में आगे रहने के लिए हमारा फोकस ग्राहकों की जरूरतों से जुड़े चार स्तंभों- बिजनेस री-इमेजिशन, इंजीनियरिंग ट्रांसफॉर्मेशन एंड मॉडर्नाइजेशन, कनेक्टेड इंटेलीजेंस और विश्वास की रणनीति को मजबूत करने पर है।प्रेमजी ने कहा कि स्ट्रैटजी को सफल बनाने के लिए हम प्रमुख रूप से चार क्षेत्रों- डिजिटल, क्लाउड, इंजीनियरिंग सर्विसेज और साइबर सिक्योरिटी में निवेश कर रहे हैं।विप्रो के भविष्य को लेकर अजीम प्रेमजी ने कहा कि कंपनी मूल्यों पर टिके रहकर नई ऊंचाइयां छूएगी। उन्होंने भरोसा जताया कि विप्रो का भविष्य और भी बेहतर होगा।अजीम प्रेमजी 30 जुलाई को रिटायर हो जाएंगे। अगले दिन बेटे रिशद प्रेमजी चेयरमैन पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। अजीम प्रेमजी ने पिछले महीने ही रिटायरमेंट का ऐलान कर दिया था। हालांकि, वे नॉन-एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर और फाउंडर चेयरमैन के तौर पर कंपनी के बोर्ड में बने रहेंगे।


Source: Dainik Bhaskar July 17, 2019 04:39 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */