हाल ही में अक्षय कुमार का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है. वायरल हो रहे वीडियो में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) 100 पाउंड के लिए खंभे से लटके नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना (Twinkle Khanna) ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है. ट्विंकल खन्ना के इस पोस्ट पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और सवाल कर रहें है कि क्या अक्षय इस चैलेंज को पूरा कर पाए. ट्विंकल ने अक्षय कुमार के इस वीडियो को फैन्स के साथ शेयर करते हुए काफी मजेदार कैप्शन लिखा है, जो सोशल मीडिया पर भी काफी वायरल हो रहा है.
Source: NDTV July 17, 2019 04:30 UTC