आईआईटी के पूर्व विद्यार्थियों ने बताई सुधार की आवश्यकता- प्रमुख संवाददाता | मुंबईदेश के शीर्ष उच्च शिक्षा संस्थानों में शामिल भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, बॉम्बे में छात्र की आत्महत्या ने एक बार फिर उच्च शिक्षा संस्थानों में विद्यार्थियों के मानसिक स्वास्थ्य की निगरानी प्रणाली को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। हैरानी की बात यह है कि आईआईटी बॉम्बे में इसी साल 12 से 18 जनवरी के बीच 'मानसिक सामर्थ्य सप्ताह' का आयोजन किया गया था, जहां विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य, एकाग्रता और भावनात्मक संतुलन बेहतर करने के गुर सिखाए गए थे। इसके कुछ ही दिन बाद संस्थान में फिर आत्महत्या की घटना से साफ है कि विद्यार्थियों के लिए और प्रभावी व्यवस्था की जरूरत है।
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2026 06:32 UTC