13 फरवरी को चढ़ेगी बाबा को हल्दी-देवाधिदेव महादेव की नगरी काशी में महाशिवरात्री के अवसर शिव विवाह से पूर्व बाबा विश्वनाथ को सगुन की हल्दी तैयारियां शुरू हो गई हैं। सदियों पुरानी लोकपरंपरा के अनुसार इस बार 13 फरवरी को सांयकाल टेढ़ीनीम स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के महंत आवास पर बाबा विश्वनाथ की पंचबदन चल प्रतिमा का विधि-विधानपूर्वक सगुन की हल्दी लगाई जाएगी। यह आयोजन काशीवासियों की ओर से लोकाचार के रूप में संपन्न होता है, जिसमें सम्पूर्ण काशी बाबा के सगुन में सहभागी बनती है
Source: Dainik Bhaskar February 05, 2026 06:32 UTC