Hindi NewsLocalBiharBus In Bhagalpur Rammed Into Tea Shop Due To Overtake Of Truck, Two Including Woman Tea Shopkeeper Killed Naugachhia Accident In Bhagalpur Near Vikramshila BridgeAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविक्रमशिला पुल के पास हादसा: भागलपुर में ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर में चाय दुकान में घुसी बस, महिला चाय दुकानदार समेत तीन की मौतभागलपुर 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकहादसे के बाद बिलखते मृतक के परिजन।बस में सवार दर्जन भर लोग घायलइलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गयाभागलपुर में ट्रक को ओवरटेक करने के क्रम में बस ने महिला चाय दुकानदार समेत तीन को कुचल दिया। इसमें महिला दुकानदार करिया देवी के साथ सहरसा निवासी रमेश कुमार और संतोष वर्मा की मौत हो गई है। घायलों की संख्या 8 बताई जा रही है, जिनमें 4 की हालत गम्भीर बताई जा रही है। रमेश कुमार और संतोष वर्मा की मौत इलाज के दौरान हुई है। मामला जीरो माइल थाना क्षेत्र के विक्रमशिला पुल के पास की है। बस में सवार चोटिल लोगों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया गया है।स्थानीय लोगों ने बताया कि एक बस और ट्रक दोनों नवगछिया की ओर जा रहे थे तभी विक्रमशिला पुल से पहले ही बायीं तरफ से बस ने ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश की। इस दौरान बस ट्रक को दायीं तरफ रगड़ते हुए चाय दुकान में घुस गई। इस घटना के दौरान महिला चाय दुकानदार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक के साथ खड़ा युवक और एक अन्य युवक बस के नीचे चला गया। वह काफी देर तक उसमें फंसा रहा। स्थानीय लोगों की मदद से उसे बस के नीचे से निकाला जा सका और इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी मौत हो गई। स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच आगे की प्रक्रिया में जुट गई है। आक्रोशित लोग सड़क पर टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।
Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 05:03 UTC