भास्कर एक्सप्लेनर: रसातल पर पहुंची इकोनॉमी में तेजी लाने के लिए सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज, फिर भी RBI को मंदी की आशंका - News Summed Up

भास्कर एक्सप्लेनर: रसातल पर पहुंची इकोनॉमी में तेजी लाने के लिए सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज, फिर भी RBI को मंदी की आशंका


Hindi NewsDb originalExplainerNirmala Sitharaman Narendra Modi: AATM Nirbhar Abhiyan| Atma Nirbhar Bharat Economic Package 3.0 Vs Self Reliant India One And Second ComparisonAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपभास्कर एक्सप्लेनर: रसातल पर पहुंची इकोनॉमी में तेजी लाने के लिए सरकार के आत्मनिर्भर पैकेज, फिर भी RBI को मंदी की आशंका4 घंटे पहले लेखक: प्रियंक द्विवेदीकॉपी लिंकरिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ने गुरुवार को दूसरी तिमाही में भी GDP में 8.6% की गिरावट का अनुमान लगाया है। ये लगातार दूसरी तिमाही होगी, जब GDP में गिरावट दर्ज होगी। लगातार दो तिमाही में GDP में गिरावट से संकेत साफ है कि भारत की इकोनॉमी रसातल में पहुंच गई है।पहली तिमाही में 23.9% की गिरावट आई थी। RBI की रिपोर्ट के कुछ ही घंटों बाद सरकार ने 2.65 लाख करोड़ रुपए का 'आत्मनिर्भर भारत 3.0 पैकेज' की घोषणा की। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के मुताबिक, कोरोना महामारी से सुस्त पड़ी अर्थव्यवस्था को रफ्तार देने के लिए सरकार अब तक 29.87 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दे चुकी है। आइए समझते हैं कोरोना के दौर में सरकार ने कब-कब और कितने रुपए का पैकेज दिया? आत्मनिर्भर भारत 3.0: घर खरीदने पर IT में छूट; PF सरकार भरेगीआत्मनिर्भर भारत 3.0 कुल 2.65 लाख करोड़ रुपए का है। इसमें रोजगार बढ़ाने के लिए 12 योजनाएं हैं। प्राइवेट सेक्टर में 15 हजार रुपए से कम मासिक वेतन पाने वाले नए कर्मचारियों के PF का हिस्सा केंद्र सरकार भरेगी। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने घर खरीदने वालों और बिल्डर्स को बड़ी राहत दी है। सर्कल रेट और एग्रीमेंट वैल्यू के बीच के अंतर को बढ़ाकर 20% कर दिया, जो पहले 10% था। 30 जून 2021 तक प्रभावी रहने वाली यह योजना दो करोड़ रुपए तक के रेसीडेंशियल यूनिट की प्राइमरी बिक्री पर लागू होगी। इसके अलावा प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना को 18 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। इससे 30 लाख जरूरतमंदों को खुद का घर मिल सकेगा। कोरोना की वैक्सीन के लिए भी 900 करोड़ रुपए दिए गए हैं।आत्मनिर्भर भारत 2.0: त्योहारी सीजन में मांग बढ़ाने के लिएत्योहारी सीजन में मांग बढ़ाने के लिए 12 अक्टूबर को केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दिवाली स्कीम लाई गई थी। आत्मनिर्भर भारत 2.0 कुल 73 हजार करोड़ रुपए का था। देश के 47 लाख केंद्रीय कर्मचारियों के लिए दो स्कीम थी। पहली थी LTC कैश वाउचर स्कीम और दूसरी थी स्पेशल फेस्टिवल एडवांस स्कीम। LTC स्कीम में कैश वाउचर मिलने थे, जबकि दूसरी स्कीम में 10 हजार रुपए एडवांस मिलने थे। LTC स्कीम के जरिए केंद्र सरकार अपने कर्मचारियों को घूमने के लिए 36 हजार रुपए, 20 हजार रुपए और 6 हजार रुपए के कैश वाउचर देती। जबकि, फेस्टिवल एडवांस के लिए 10 हजार रुपए बिना ब्याज के मिलते। ये पैसे 10 किश्तों में लौटाना थे। इनके अलावा राज्यों को 50 साल के लिए 12 हजार करोड़ रुपए ब्याजमुक्त कर्ज देने की योजना थी।पैकेज का क्या हुआ? फेस्टिवल एडवांस स्कीम के लिए SBI उत्सव कार्ड कर्मचारियों को दिए गए हैं।25 हजार करोड़ रुपए रोड ट्रांसपोर्ट और डिफेंस मिनिस्ट्री को मिले हैं।11 राज्यों को 3 हजार 621 करोड़ रुपए का कर्ज दिया जा चुका है।आत्मनिर्भर भारत 1.0: सबसे बड़ा पैकेज, अलग-अलग किश्तों में आयाप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को राष्ट्र के नाम संबोधन में 20 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज देने की घोषणा की थी। जिसे हम आत्मनिर्भर भारत 1.0 कहते हैं। ये कुल 20 लाख 97 हजार 53 करोड़ रुपए का पैकेज था। इस पूरे पैकेज में 12 मई के ऐलान से पहले ही सरकार ने 1.92 लाख करोड़ रुपए का राहत पैकेज दिया था, उसे भी शामिल किया था। साथ ही RBI की तरफ से 8.01 लाख करोड़ रुपए की मदद को भी इस पैकेज में लिया गया था। यानी, कुल मिलाकर आत्मनिर्भर भारत 1.0 में 11.02 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया गया था।वित्त मंत्री ने 13 मई को 5.94 लाख करोड़ रुपए का पैकेज दिया था। इसमें छोटे कारोबारियों को कर्ज देने, NBFC कंपनियों और बिजली कंपनियों को मदद के लिए दी जाने वाली राशि का ब्यौरा था।दूसरे दिन 14 मई को 3.10 लाख करोड़ रुपए के आर्थिक पैकेज की घोषणा की थी, जिसमें अटके हुए प्रवासी मजदूरों के लिए दो महीने तक मुफ्त अनाज देने और किसानों को कर्ज देने की घोषणाएं शामिल थीं।तीसरे दिन 15 मई को 1.5 लाख करोड़ रुपए का पैकेज आया था, जिसमें बताया था कि ये पैसा खेती के इंफ्रास्ट्रक्चर पर खर्च किया जाएगा।चौथे दिन 16 मई को 8 हजार करोड़ और पांचवे दिन 17 मई को 40 हजार करोड़ रुपए का पैकेज आया था।पैकेज का क्या हुआ?


Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 04:52 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */