जानें क्‍या है अन्‍नकूट, इसका महत्‍व और गोवर्धन पूजा पर आख‍िर क्‍यों बनाते हैं इसे? - News Summed Up

जानें क्‍या है अन्‍नकूट, इसका महत्‍व और गोवर्धन पूजा पर आख‍िर क्‍यों बनाते हैं इसे?


1 /4 तो यह होता है अन्‍नकूटद‍िवाली के अगले दिन यानी क‍ि आज हर जगह गोवर्धन पूजा की जा रही है। इसमें भगवान कृष्‍ण, गोवर्धन पर्वत और गायों की पूजा का विधान है। यही नहीं इस दिन 56 या 108 तरह के पकवान बनाकर श्रीकृष्‍ण को उनका भोग लगाया जाता है। इन पकवानों को ‘अन्‍नकूट’ कहा जाता है। मान्यता है कि ब्रजवासियों की रक्षा के लिए भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी दिव्य शक्ति से विशाल गोवर्धन पर्वत को छोटी अंगुली में उठाकर हजारों जीव-जतुंओं और मनुष्‍यों के जीवन को देवराज इंद्र के कोप से बचाया था। यानी भगवान कृष्‍ण ने देवराज के घमंड को चूर-चूर कर गोवर्धन पर्वत की पूजा की थी। उस द‍िन से ही गोवर्धन पूजा की शुरुआत हुई। इसे अन्‍नकूट पर्व भी कहते हैं। इस दिन लोग अपने घरों में गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उनकी पूजा करते हैं। तो आइए जानते हैं क‍ि कान्‍हा को लगने वाला यह व‍िशेष भोग क्‍या है और क्‍यों गोवर्धन के द‍िन बनाते हैं इसे?


Source: Navbharat Times November 15, 2020 04:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */