Hindi NewsLocalDelhi ncrThree And A Half Crores Cheated By Three Jewelers On The Pretext Of Selling GoldAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवारदात: सोना बेचने के बहाने तीन ज्वैलर्स से साढ़े तीन करोड की ठगीनई दिल्ली 11 घंटे पहलेकॉपी लिंकतीन ज्वैलर्स से करीब साढ़े तीन करोड़ की ठगी की गई। आरोप पति-पत्नी एंड कंपनी पर है। इन्होंने ज्वैलर्स को सोना बेचने के लिये एडवांस पेमेंट ली थी। एक घंटे में डिलीवरी की बात तय हुई थी लेकिन आठ महीने बाद भी न सोने की डिलीवरी नहीं हो सकी। पुलिस को दिए बयान में ज्वैलर संदीप जैन ने कहा ठगों ने 1 मार्च को उनसे संपर्क किया था। उन्हें अर्जेंट सोना बेचने का झांसा दिया। गया था। सोने का सौदा 3.48 में हुआ।इस सौदे में करोल बाग के दो और ज्वैलर्स शामिल थे। आरोपियों के साथ छोटा-मोटा सौदा होता रहता था। 3.48 करोड़ रुपये आरटीजीएस के जरिये दिये गये थे। आरोपियों ने कुछ ही देर में उनके पास सोना डिलीवर होने की बात कहीं थी। बाद में कहा गया उन्हें सप्लायर से खुद जाकर सोना लेकर आना है।मार्च से नवंबर तक ज्वैलर्स सोने का इंतजार करते रहे। आखिरकार खुद के साथ हुए धोखे का एहसास होने पर मामले की शिकायत आर्थिक अपराध शाखा में दर्ज कराई गई।
Source: Dainik Bhaskar November 18, 2020 00:00 UTC