Hindi NewsLocalChandigarhPanchkulaStole Laptop, Mobile By Breaking Windows Of Vehicles In Se. 20 And 5वारदात: से.-20 और 5 में गाड़ियों के शीशे तोड़कर लैपटॉप, मोबाइल चुरायापंचकूला 2 दिन पहलेकॉपी लिंकसेक्टर-11 में डॉक्टर की गाड़ी का शीशा तोड़कर एक चोर लैपटॉप और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच जुट गई है। सेक्टर-12ए निवासी डॉ. आकाश सिंघल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वे हड्डी रोग विभाग, जीएमसीएच 32 चंडीगढ़ में कार्यरत है। उन्होंने शाम करीब 5:45 बजे सेक्टर-11 स्थित मार्केट में अपनी गाड़ी खड़ी की थी। जब करीब 7.55 बजे वापस आया तो गाड़ी की दाईं ओर पिछली सीट की खिड़की का शीशा टूटा हुआ था।गाड़ी में लैपटॉप,आधिकारिक दस्तावेज, दवाएं, चार्जर आदि चोरी हो गए थे। सेक्टर-5 स्थित पार्किंग में खड़ी कार का शीशा तोड़कर चोर मोबाइल फोन व करीब 15 हजार रुपए चोरी कर फरार हो गया। सेक्टर-5 थाना पुलिस केस दर्ज कर जांच मेंं जुट गई है।सेक्टर-12 निवासी धर्मप्रीत सेक्टर-5 स्थित विशाल मेगा मार्ट में घर का सामान खरीदने के लिये आया था। वह अपनी गाड़ी विशाल मेगा मार्ट की साइड खाली जगह पर खड़ी करके चला गया। जब करीब डेढ़ घंटे बाद वापिस आया तो उसने देखा कि गाड़ी का पिछला दाहिनी साइड का शीशा टूटा हुआ था। गाड़ी में रखा बैग गायब था। बैग में एक मोबाइल फोन और करीब 15,000 रुपए नहीं थे।
Source: Dainik Bhaskar October 29, 2021 11:07 UTC