Hindi NewsLocalRajasthanJaipurDausaStealing Cash And Groceries By Breaking Shop Shutter On Agra Road In DausaAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवारदात: दौसा में आगरा रोड पर दुकान का शटर तोड़कर नकदी व किराने का सामान चोरीदौसा 5 दिन पहलेकॉपी लिंकदौसा| दुकान का टूटा हुआ शटर।आगरा रोड पर स्वामी नारायण मंदिर के समीप गुरुवार रात को एक दुकान का शटर तोड़कर चोर 10 हजार रुपए नकद व किराने का सामान चोरी कर ले गए। चोरी की वारदात संजय प्रोविजन दुकान में हुई। चोरों ने दुकान का शटर तोड़ दिया व दुकान में से नकदी व किराने का सामान चोरी कर ले गए। दुकानदार संजय विजय शुक्रवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो शटर टूटा मिला।दुकान में सामान बिखरा देख पुलिस को सूचना दी। चोरी का पता चलने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। चोरी की सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस पहुंची व मौका मुआयना किया। संजय विजय ने बताया कि चोर शटर तोड़कर दुकान में तेल, घी, चीनी, बादाम, काजू, साबुन सहित अन्य सामान व गल्ले में से करीब 10 हजार रुपए नकद चोरी कर ले गए।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 23:58 UTC