Hindi NewsLocalRajasthanJaipurCommercial Bike Taxi Will Remain Closed Today In Protest Against Not Getting The ClaimAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपविरोध: क्लेम नहीं मिलने के विरोध में आज बंद रहेगी कॉमर्शियल बाइक टैक्सीजयपुर 7 घंटे पहलेकॉपी लिंकक्लेम नहीं मिलने के विरोध में शुक्रवार को स्विगी, जमैटो और ओला-उबर में चल रही कॉमर्शियल बाइक टैक्सी का संचालन नहीं होगा। कॉमर्शियल बाइक टैक्सी संघ के अध्यक्ष महेश शर्मा ने बताया कि संघ में करीब 7 हजार बाइक टैक्सी शामिल हैं। दोपहर बाद अजमेर रोड स्थित स्विगी के ऑफिस के सामने प्रदर्शन किया जाएगा।शर्मा ने बताया कि एक साल पहले 26 दिसंबर को स्विगी के डिलीवरी बॉय मुरारी लाल गुर्जर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई थी। गुर्जर के माता-पिता एक साल से स्विगी के ऑफिस में क्लेम के लिए चक्कर लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक क्लेम जारी नहीं किया। गुर्जर के माता-पिता के बाद अन्य किसी के साथ ऐसा नहीं हो, इसलिए विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।
Source: Dainik Bhaskar December 25, 2020 23:37 UTC