वारदात: दिवाली की खरीददारी करने गई महिला को झांसा देकर लाखों के गहने ठगे - News Summed Up

वारदात: दिवाली की खरीददारी करने गई महिला को झांसा देकर लाखों के गहने ठगे


Hindi NewsLocalDelhi ncrLakhs Of Jewels Cheated By Tricking A Woman Who Went Shopping For DiwaliAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवारदात: दिवाली की खरीददारी करने गई महिला को झांसा देकर लाखों के गहने ठगेनई दिल्ली 8 घंटे पहलेकॉपी लिंकफाइल फोटोवारदात के बाद महिला समेत चारों ठग मौके से हुए फरारप्रेम नगर इलाके में महिला समेत चार ठगों ने दिवाली की खरीददारी कर रही महिला को रुपयों का लालच देकर लाखों रुपए के गहने ठग लिए। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्जकर लिया है।पुलिस घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज की मदद से आरोपियों की तलाश में जुटी है। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला अमन इंक्लेव, दुर्गा चौक, प्रेम नगर-3 इलाके में परिवार के साथ रहती है। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वारदात के दिन दोपहर करीब 1.30 दिवाली की खरीददारी के लिए मार्किट गई हुई थी। तभी दुर्गा चौक हलवाई के पास उसे एक महिला और पुरुष मिले। उन्होंने कहा उनके पास काफी पैसे है।वे अपने गहने दे दो तो उन्हें नोटों की गड्डी दे देंगे। ठग महिला ने उसे एक रुमाल दिया और कहा इसमें गहने रख दो। महिला ने अपने कान के बाली व मंगल सूत्र उतारकर रुमाल में रख दिए। तभी दो लड़के आए, उन्होंने एक रुमाल से बंधा हुआ पैकेट दिया। उसे खोलकर देखा तो उसमें कुछ नहीं निकला। पीड़ित महिला ने मुड़कर देखा तो चारों वहां से फरार हो चुके थे। महिला ने ठगा सा महसूस होकर इसकी जानकारी पुलिस को दी।


Source: Dainik Bhaskar November 15, 2020 23:26 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */