वायुसेना की ताकत और बढ़ी: फ्रांस से तीन और राफेल विमान जामनगर पहुंचे, अब तक 11 फाइटर जेट भारत को मिले - News Summed Up

वायुसेना की ताकत और बढ़ी: फ्रांस से तीन और राफेल विमान जामनगर पहुंचे, अब तक 11 फाइटर जेट भारत को मिले


Hindi NewsNationalThree More Rafale Aircraft From France Reached Jamnagar, India Has 11 Aircraft So FarAds से है परेशान? बिना Ads खबरों के लिए इनस्टॉल करें दैनिक भास्कर ऐपवायुसेना की ताकत और बढ़ी: फ्रांस से तीन और राफेल विमान जामनगर पहुंचे, अब तक 11 फाइटर जेट भारत को मिले13 घंटे पहलेकॉपी लिंकजामनगर में विमान की कस्टम संबंधी सभी औपचारिकता पूरी की गईं। इसके बाद ये विमान दोबारा उड़ान भरकर देर रात अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।चीन से जारी तनाव के बीच फ्रांस से तीन और राफेल विमान भारत पहुंच गए हैं। ये विमान 6764 किलोमीटर का सफर पूरा कर बुधवार शाम 8:30 बजे गुजरात के जामनगर एयरबेस पर लैंड कर गए। सफर के दौरान इन विमानों में UAE एयरफोर्स के एयर रिफ्यूलिंग एयरक्राफ्ट (MRTT) के जरिए फ्यूल भरा गया। इस तरह फ्रांस ने अब तक तीन खेप में कुल 11 विमान भारत को डिलीवर कर दिए हैं।इससे पहले, 4 नवंबर को तीन राफेल विमानों की दूसरी खेप भारत पहुंची थी। उससे पहले 28 जुलाई को पांच राफेल विमान भारत पहुंचे थे, जिन्हें 10 सितंबर को अंबाला में आधिकारिक तौर पर भारतीय वायुसेना में शामिल किया गया था। जामनगर में विमान की कस्टम संबंधी सभी औपचारिकता पूरी की गईं। इसके बाद ये विमान दोबारा उड़ान भरकर देर रात अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पहुंचे।अप्रैल तक 10 और विमान मिल जाएंगेभारत ने फ्रांस के साथ 2016 में 58 हजार करोड़ रुपए में 36 राफेल जेट की डील की थी। इनमें 30 फाइटर जेट और 6 ट्रेनिंग एयरक्राफ्ट शामिल हैं। अब इसके बाद 3 राफेल विमान मार्च में और 7 राफेल अप्रैल में भारत को मिल जाएंगे।इस तरह अप्रैल तक देश में राफेल विमानों की कुल संख्या 21 हो जाएगी। इसमें से 18 लड़ाकू विमान गोल्डन एरो स्क्वाड्रन में शामिल हो जाएंगे। भारतीय वायुसेना के प्रमुख एयर चीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया ने पांच अक्टूबर को कहा था कि सभी 36 राफेल विमानों को 2023 तक सेना में शामिल कर लिया जाएगा।


Source: Dainik Bhaskar January 27, 2021 16:51 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */