वायुसेना की गलती से मारे गए पायलट वीरता पदकों से सम्मानित - News Summed Up

वायुसेना की गलती से मारे गए पायलट वीरता पदकों से सम्मानित


खास बातें वायुसेना की मिसाइल का गलती से शिकार बने एमआई17 वी5 हेलीकॉप्टरों के पायलट स्क्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगणे और सिद्धार्थ वशिष्ठ को मिला सम्मान कमांड एवं नियंत्रण की असफलता की वजह से 27 फरवरी की सुबह हुआ था हादसाभारतीय वायुसेना की मिसाइल का गलती से शिकार बने एमआई17 वी5 हेलीकॉप्टरों के पायलटों स्क्वाड्रन लीडर निनाद मांडवगणे और स्क्वाड्रन लीडर सिद्धार्थ वशिष्ठ को मरणोपरांत वायुसेना पदक (वीरता) पुरस्कार दिए जाने की घोषणा की गई है. कमांड एवं नियंत्रण की असफलता की वजह से 27 फरवरी की सुबह कश्मीर के बडगाम में भारतीय वायुसेना की सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइल ने एमआई17 विमान को मार गिराया था. यह घटना उस समय हुई थी जब पाकिस्तान के बालाकोट में जैश-ए मोहम्मद के आतंकवादी प्रशिक्षण शिविर पर भारतीय वायुसेना के हमले के एक दिन बाद नौशेरा में भारतीय एवं पाकिस्तानी लड़ाकू विमानों में संघर्ष चल रहा था. राष्ट्रपति ने वायुसेना के उपप्रमुख एयर मार्शल हरजीत सिंह अरोड़ा समेत छह शीर्ष वायुसेना अधिकारियों को परम विशिष्ट सेना पदक दिए जाने की मंजूरी दी. राष्ट्रपति ने भारतीय वायुसेना के नौ वरिष्ठ अधिकारियों को अति विशिष्ट सेवा पदक और 29 अधिकारियों को वायु सेना पदक प्रदान किए जाने को भी मंजूरी दी.


Source: NDTV January 26, 2020 03:00 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */