आज यानी 26 जनवरी को भारत अपना 71वां गणतंत्र दिवस (India Republic Day) मना रहा है. हर साल की तरह इस बार भी देश की राजधानी दिल्ली स्थित राजपथ पर धूमधाम से गणतंत्र दिवस का जश्न मनाया जा रहा है. लोग सुबह से ही भारत की एकता, अखंडता, सांस्कृतिक विरासत और सैन्य शक्ति का नजारा टीवी पर लाइव देख रहे हैं. मुझे तो बस एक छोटी सी बात का गौरव है, मैं "हिन्दुस्तान" का हूं और "हिन्दुस्तान" मेरा है, I am an Indian…जय हिन्द !! आप सभी को हमारी ओर से गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
Source: NDTV January 26, 2020 02:48 UTC