भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर रहे और पाकिस्तान नंबर चार पर तो सेमीफाइनल इन्हीं टीमों के बीच होगावर्ल्ड कप में 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मैच हुआ था, यह मुकाबला टीम इंडिया ने जीता थाDainik Bhaskar Jul 03, 2019, 03:42 PM ISTखेल डेस्क. वर्ल्ड कप में भारत और पाकिस्तान के बीच एक बार फिर मुकाबला हो सकता है। प्वाइंट टेबल में भारत 13 अंकों के साथ दूसरे नंबर पर है और पाकिस्तान 9 अंकों के साथ पांचवें नंबर पर है। अगर भारत प्वाइंट टेबल में टॉप पर और पाक चौथे नंबर पर पहुंचती है तो एक सेमीफाइनल इन दोनों टीमों के बीच ही खेला जाएगा। लेकिन, यह समीकरण न्यूजीलैंड के खिलाफ इंग्लैंड की हार पर टिका है।इससे पहले 16 जून को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला हुआ था। यह मुकाबला भारत ने 89 रनों से जीता था।प्वाइंट टेबलटीम मैच प्वाइंट ऑस्ट्रेलिया 8 14 भारत 8 13 न्यूजीलैंड 8 11 इंग्लैंड 8 10 पाकिस्तान 8 9 श्रीलंका 8 8 बांग्लादेश 8 7 द. अफ्रीका 8 5 वेस्टइंडीज 8 3 अफगानिस्तान 8 0इन टीमों के बीच सेमीफाइनल और फाइनल मुकाबला होगापहला सेमीफाइनल: मैनचेस्टर में 9 जुलाई को ग्रुप स्टेज में टॉप पर रहने वाली टीम और नंबर 4 पर रहने वाली टीम के बीच होगा।दूसरा सेमीफाइनल: बर्मिंघम में 11 जुलाई को ग्रुप स्टेज में दूसरे नंबर पर रहने वाली और तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम के बीच होगा।फाइनल: लॉर्ड्स में 14 जुलाई को होगा।भारत-पाक मुकाबले के समीकरणभारत टॉप पोजिशन पर रहे: भारत के अभी 13 अंक हैं। उसका आखिरी मुकाबला 6 जुलाई को श्रीलंका से है। अगर भारत ये मैच जीतता है तो उसके 15 अंक हो जाएंगे। लेकिन, उसे टॉप पोजिशन तभी हासिल होगी, जब ऑस्ट्रेलिया अपने अंतिम मुकाबले में द. अफ्रीका से हार जाए। अगर ऑस्ट्रेलिया मैच जीतता है तो वह 16 अंकों के साथ टॉप पोजिशन पर रहेगा। अभी उसके 14 अंक हैं।पाकिस्तान क्वॉलिफाई करे: पाक टीम के 9 अंक हैं। सेमीफाइनल के लिए क्वॉलिफाई करने के लिए टीम को अंतिम मुकाबले में बांग्लादेश को हराना होगा। लेकिन, इसके अलावा उसे उम्मीद करनी होगी कि इंग्लैंड अपना आखिरी मुकाबला न्यूजीलैंड से हार जाए। इस स्थिति में पाकिस्तान सेमी के लिए क्वॉलिफाई करने वाली चौथी टीम बन जाएगी।भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच सेमीफाइनल की उम्मीद नहींऑस्ट्रेलिया और भारत अभी प्वाइंट टेबल में क्रमश: नंबर वन और नंबर टू पोजिशन पर हैं। दोनों अपने आखिरी मुकाबले हार भी जाते हैं तो तब भी ऑस्ट्रेलिया की पोजिशन टॉप पर रहेगी। किसी भी सूरत में भारत नंबर 3 पोजिशन से नीचे नहीं जाएगा। ऐसे में उसका ऑस्ट्रेलिया से सेमीफाइनल मैच होना संभव नहीं है।
Source: Dainik Bhaskar July 03, 2019 10:07 UTC