वर्ल्ड कप / कमिंस ने बताया टीम की कामयाबी का राज, बोले- भारत में सीरीज जीत के बाद हमारा भरोसा बढ़ा - News Summed Up

वर्ल्ड कप / कमिंस ने बताया टीम की कामयाबी का राज, बोले- भारत में सीरीज जीत के बाद हमारा भरोसा बढ़ा


ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज हैं पैट कमिंसविश्वकप के 8 मैचों में 12 विकेट ले चुके हैं पैट कमिंसDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 07:10 PM ISTखेल डेस्क. ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने विश्व कप में अपनी टीम के बेहतरीन प्रदर्शन का श्रेय भारत में मिली सीरीज जीत को दिया है। उनका कहना है कि इस साल वहां टी20 और वनडे सीरीज जीत के बाद से उनकी टीम का आत्मविश्वास काफी ज्यादा बढ़ गया। उसी की वजह से उन्हें भरोसा मिला कि वे विश्व कप में भी अच्छा खेल सकते हैं। कमिंस ने ऐसा इसलिए कहा क्योंकि सितंबर 2017 से फरवरी 2019 के बीच ऑस्ट्रेलिया के खेले 21 वनडे मैचों में से 17 में उनकी हार हुई थी, साथ ही ICC वनडे रैंकिंग में उनकी टीम भी छठवीं पायदान पर खिसक गई थी। भारत में मिली जीत के बाद टीम का प्रदर्शन बिल्कुल बदल गया और अगली सीरीज में उन्होंने पाकिस्तान का 5-0 से सफाया कर दिया था।'हमें लगा हम किसी को भी हरा सकते हैं'वर्ल्ड कप में टीम को मिल रही कामयाबी का जिक्र करते हुए कमिंस ने कहा, 'अगर ईमानदारी से कहूं तो मुझे लगता है भारत में मिली सीरीज जीत, शायद टी20 सीरीज जीत से हमारे अंदर भरोसा जगा।' आगे उन्होंने कहा, 'बेंगलुरु में मैक्सी (ग्लेन मैक्सवेल) ने शतक लगाया और हम जीत गए थे। इससे हमें जबरदस्त आत्मविश्वास मिला, हमने दुनिया की सबसे मजबूत टीम को उनकी घरेलू परिस्थियों में हराया था। उस जीत के बाद हमें खुद में बेहद खास महसूस हुआ, वो साधारण जीत नहीं थी, हमें लगा कि हम दुनिया में कहीं भी जीत सकते हैं। हमने जीत की उसी लय को बरकरार रखा।'भारत में जीती थी टी20 और वनडे सीरीजकमिंस ने जिस मैच का जिक्र किया वो टी20 सीरीज का दूसरा मैच था। 27 फरवरी को बेंगलुरु में हुए इस मैच में 191 रन के लक्ष्य का पीछा करने के दौरान मैक्सवेल ने सिर्फ 55 बॉल पर 113* रन की इनिंग खेली थी। जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने ये मैच 7 विकेट से जीता था, वहीं सीरीज 2-0 से जीत ली थी। इसके बाद वनडे सीरीज में भी उसने मेजबान को 3-2 से हराया था। सीरीज के पहले दो मैच हारने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने जबरदस्त वापसी करते हुए बाद के तीनों मैच जीत लिए थे।'हम जैसा चाहते थे वैसा ही खेल रहे हैं'इस वर्ल्ड कप के आठ में से सात मैच जीतकर ऑस्ट्रेलिया सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई करने वाली सबसे पहली टीम बनी थी। इस बारे में बात करते हुए कमिंस ने कहा, 'अबतक सबकुछ योजना के मुताबिक रहा है, हमारी बल्लेबाजी, गेंदबाजी और हमारा गेम प्लान। हर कोई अपने रोल को अच्छे से निभा रहा है, और एक-दूसरे के साथ सहज है। इस काम में वक्त लगता है, लेकिन सब अच्छा कर रहे हैं। हम काफी आगे आ चुके हैं और हम बिल्कुल वैसा ही खेल रहे हैं, जैसा हम खेलना चाहते थे और जिस तरह खेलने के बारे में हमने बात की थी।' बता दें कि ऑस्ट्रेलिया इस विश्व कप की सबसे सफल टीम हैं और 8 में से 7 मैच जीतकर अंक तालिका में सबसे ऊपर हैं।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 13:41 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */