क्या 3 हजार करोड़ की लागत से बनी सरदार पटेल की मूर्ति को पहनाया गया रेनकोट? - Dainik Bhaskar - News Summed Up

क्या 3 हजार करोड़ की लागत से बनी सरदार पटेल की मूर्ति को पहनाया गया रेनकोट? - Dainik Bhaskar


क्या फेक : बारिश के बाद लीकेज होने के चलते 3 हजार करोड़ रुपए खर्च कर बनी सरदार पटेल की मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” को रेनकोट पहनाया गयाबारिश के बाद लीकेज होने के चलते 3 हजार करोड़ रुपए खर्च कर बनी सरदार पटेल की मूर्ति “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” को रेनकोट पहनाया गया क्या सच : मूर्ति के कुछ हिस्सों में पानी टपक रहा है, यह सही है लेकिन रेनकोट पहनाने वाली बात गलत हैDainik Bhaskar Jul 02, 2019, 07:01 PM ISTफैक्ट चेक डेस्क. गुजराज में 3,000 करोड़ की लागत से बनाई गई विश्व की सबसे ऊंची प्रतिमा “स्टेच्यू ऑफ यूनिटी” को लेकर इन दिनों अलग ही अफवाह सोशल मीडिया पर उड़ाई जा रही है।यूजर्स लिख रहे हैं कि सरदार पटेल की मूर्ति को रेनकोट पहना दिया गया है क्योंकि बरसात के चलते मूर्ति लीकेज कर रही है। ऐसे में यह भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं कि 3 हजार करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी मूर्ति की ऐसी क्वालिटी क्यों? अब चाइना बने सामान की इससे ज्यादा गारंटी नही हो सकती।सरदार पटेल की मूर्ति को पहनाया रेनकोटपहली बरसात मे ही लीकेज ....3000 करोड़ मे ऐसी क्वालिटी ? pic.twitter.com/bf7J1zdhT1 — Raksha Ramaiah 🇮🇳 (@RakshaRamaiah) June 29, 2019दिव्य भास्कर ने लापरवाही को उजागर करने और सरकार को जगाने के लिए एक व्यंग्य चित्र प्रकाशित किया था। इसमें ग्राफिक की मदद से मूर्ति को एक नकली रेनकोट पहना कर यह सवाल उठाया गया था कि क्या अब ऐसा प्रयोग करना पड़ेगा? इसका मकसद यही था कि सरकार का इस और ध्यान जाए पानी टपकने की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।


Source: Dainik Bhaskar July 02, 2019 13:30 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */