बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशन - News Summed Up

बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशन


बुढ़ापे का सहारा है श्रम योगी मानधन योजना, मात्र 55 रुपये के योगदान में मिलेगी हजारों की पेंशननई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना असंगठित क्षेत्र के कर्मचारियों के रिटायरमेंट की सेफ्टी और सामाजिक सुरक्षा के लिए है। इसमें ज्यादातर रिक्शा चालक, स्ट्रीट वेंडर, मिड-डे मील वर्कर, हेड लोडर, ईंट भट्ठा वर्कर, कॉबलर, रैग पिकर, घरेलू कामगार, वॉशर मैन, घर-घर काम करने वाले, खुद के अकाउंट वर्कर, एग्रीकल्चर वर्कर, कंस्ट्रक्शन वर्कर शामिल हैं। यहां हम आपको इस योजना के बारे में जानकारी दे रहे हैं।पात्रता मानदंड:कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के अनुसार, इस स्कीम के लिए पात्र होने के लिए इन शर्तों को पूरा करना होगा।असंगठित क्षेत्र का श्रमिक होना जरूरी है।उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।मासिक आय 15,000 रुपये या उससे कमये भी पढ़ें: लोन लेने की कर रहे हैं प्लानिंग तो भूलकर भी न करें ये काम, नहीं तो बढ़ जाएगा बोझयह नहीं होना चाहिए:संगठित क्षेत्रों में जुड़ा होना (EPF/NPS/ESIC का मेंबर)इनकम टैक्सपेयर नहीं होना चाहिए।क्या होना चाहिएआधार कार्डसेविंग बैंक अकाउंट/ जन धन अकाउंट साथ में आईएफएससी नंबरफीचर्सयह एक ऐसी स्कीम में जिसमें अपनी मर्जी से योगदान किया जाता है, जिसके तहत 60 वर्ष की उम्र होने के बाद प्रति माह 3,000 रुपये की न्यूनतम पेंशन मिल सकेगी। अगर मेंबर की मृत्यु हो जाती है तो मेंबर के पति या पत्नी को फैमिली पेंशन के तौर पर 50 फीसद पेंशन मिलेगी।ये भी पढ़ें: Emirates ने शुरू की दुनिया की सबसे छोटी फ्लाइट, जानें क्या है रूटनीचे दिए गए चार्ट के अनुसार 60 वर्ष की आयु तक प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना में शामिल होने की तारीख से अपने सेविंग बैंक अकाउंट/ जन-धन अकाउंट से ऑटो-डेबिट सुविधा के जरिए पैसा जमा किया जाएगा और केंद्र सरकार भी उनके पेंशन अकाउंट में समान मिलान योगदान देगी।नामांकन प्रक्रिया:असंगठित क्षेत्र के कर्मचारी को नजदीकी कॉमन सर्विसेज सेंटर (CSC) में जाकर आधार कार्ड और सेविंग बैंक/जनधन अकाउंट नंबर का उपयोग करके प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना के लिए नामांकन करवाना होगा।उम्र के अनुसार योगदान कुछ इस प्रकार है:एंट्री की उम्र मेंबर का मासिक योगदान केंद्र सरकार का मासिक योगदान कुल योगदान18 55 55 11019 58 58 11620 61 61 12221 64 64 12822 68 68 13623 72 72 14424 76 76 15225 80 80 16026 85 85 17027 90 90 18028 95 95 19029 100 100 20030 105 105 21031 110 110 22032 120 120 24033 130 130 26034 140 140 28035 150 150 30036 160 160 32037 170 170 34038 180 180 36039 190 190 38040 200 200 400Posted By: Sajan Chauhan


Source: Dainik Jagran July 02, 2019 13:25 UTC



Loading...
Loading...
  

Loading...

                           
/* -------------------------- overlay advertisemnt -------------------------- */