खास बातें 3 महीने की उम्र में पिता संजय गांधी का निधन 4 साल की उम्र में दादी इंदिरा गांधी की हत्या लंदन यूनिवर्सिटी से की अर्थशास्त्र की पढ़ाईहिंदुस्तान की सियासत में जब गांधी परिवार का नाम आता है तो कई राजनीतिक तस्वीरें सामने आ जाती हैं. गांधी परिवार का संबंध शुरुआत से ही कांग्रेस से रहा है लेकिन एक गांधी हमेशा बीजेपी के ही रहे हैं. इनका नाम वरुण गांधी है जो पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बेटे संजय गांधी और बहू मेनका गांधी के बेटे हैं. वरुण में अपने पिता संजय गांधी की तरह आक्रामक तेवर भी हैं और मां मेनका गांधी की तरह धैर्य भी है. 2004 के चुनावों में उन्होंने बीजेपी के लिए खूब प्रचार किया.
Source: NDTV May 04, 2019 19:07 UTC